एग्ज़िट पोल में कांग्रेस की जीत,भाजपा नेता बोले तैयार रखें एंबुलेंस

Date:

‘तैयार रखें एंबुलेंस…’, कर्नाटक एग्ज़िट पोल पर भाजपा ने क्यों कही ये बात, जानें

भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी एग्ज़िट पोल में दिखाई कांग्रेस की जीत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी वाक्या सामने नहीं आया है, जो बताता हो कि कांग्रेस की जीत होगी।

 

एग्ज़िट पोल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार को वोट डाले गए। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 72 फीसदी वोट डाले गए। अब 13 मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं, शाम 6 बजे के बाद एग्ज़िट पोल के अनुमान सामने आए, जिसमें भाजपा से आगे कांग्रेस को बढ़त दी गई है। हालांकि, भाजपा का मानना है कि एग्ज़िट पोल गलत है। शनिवार को नतीजे पलटते दिखेंगे।

इस बीच, भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी एग्ज़िट पोल में दिखाई कांग्रेस की जीत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी वाक्या सामने नहीं आया है, जो बताता हो कि कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि न तो वोटिंग पर्सेंटेज से लगता है और न ही जमीनी स्तर पर कि उनकी जीत होगी।

भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि यह सिर्फ एग्ज़िट पोल है। अभी वास्तविक नतीजे सामने नहीं आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नतीजे पलटने की काफी संभावना है, इसलिए इस स्थिति में एंबुलेंस तैयार रखें।

सात पोल में कांग्रेस की जीत

गौरतलब है, कल आए आठ प्रमुख एग्ज़िट पोल में से सात ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की, जिसमें चार ने कांग्रेस को बहुमत दिया। अन्य तीन का मानना है कि कांग्रेस अकेले बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं करेगी बल्कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। सिर्फ एक एग्जिट पोल ने भाजपा को बढ़त दिलाई।

बता दें, ऐसे कई उदाहरण हैं जब अतीत में एग्ज़िट पोल गलत साबित हो चुके हैं। इसलिए भाजपा नेता उम्मीद कर रहे हैं कि यह आंकड़े बदल सकते हैं और उनकी जीत होगी।

बोम्मई को भी जीत की उम्मीद

एग्ज़िट पोल

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एग्जिट पोल आखिरकार एग्ज़िट पोल हैं। पिछली बार एग्जिट पोल में कर्नाटक के हुबली में भाजपा के लिए केवल 80 सीटों और कांग्रेस के लिए 107 सीटों की भविष्यवाणी की थी, लेकिन जब नतीजा आया तो यह एग्ज़िट पोल के बिल्कुल विपरीत था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जमीनी स्रोतों से पता किया है, जिससे 100 प्रतिशत साफ है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वास्तविक परिणाम केवल 13 मई को पता चलेगा।

त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी

बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत जरूरी वास्तव में, लगभग सभी एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है, जिसमें कांग्रेस या तो बहुमत में है या सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, बीजेपी दूसरे स्थान पर है। केवल दो ने भगवा पार्टी को बढ़त दी है।

check out times of pedia youtube channel for more new update first of all 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...