Delhi MCD Bypoll Result 2025

Date:

Delhi MCD Bypoll Result 2025: दिल्ली MCD चुनाव नतीजों में उलटफेर, बीजेपी से दो सीटें छिनी, AAP ने बचाए गढ़, फायदे में कांग्रेस

दिल्ली MCD उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है. कुल 12 वार्डों में 38.51% मतदान हुआ था. जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से पहले 9 सीटें बीजेपी के पास थीं, इसलिए इस चुनाव में पार्टी को 2 Seats का झटका लगा है.

Delhi MCD Bypoll Result

Delhi MCD Bypoll Result 2025 Latest:   Municiple Corporation Delhi (MCD) के 12 wards में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिसमें  (BJP) ने सात (7) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन (3) सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने भी संगम विहार सीट पर जीत दर्ज की है.

जिन 12 वार्डों में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ (9) पहले बीजेपी के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थे. साल 2022 में 250 वार्ड के लिए हुए MCD चुनाव में 50.47 फीसदी Poll के मुकाबले इस उपचुनाव का वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा.

जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं. कुल 51 कैंडिडेट चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 26 महिलाएं और 25 पुरुष थे. इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद, यह उपचुनाव दिल्ली के पॉलिटिकल मूड का पहला बड़ा टेस्ट माना जा रहा है. 

Delhi Municiple Corporation (MCD) Bypoll Result: उपचुनाव पर आए फाइनल नतीजे, 12 में से 7 सीट पर BJP का कब्जा, 2 सीटों पर झटका

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में 12 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने 12 में से 7 सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 3 सीट पर जीत दर्ज की है. जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट जीतने में सफल रही है. इसके अतिरिक्त, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.. इस चुनाव में 2 सीटों पर बीजेपी को झटका लगा है.

आज MCD उपचुनाव के घोषित अंतिम नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने कुल 12 में से 7 सीटों पर कब्जा किया है. हालांकि, बीजेपी को 2 सीटों पर झटका लगा है क्योंकि उनमें से नौ (9) पहले बीजेपी के पास थीं. यह प्रदर्शन दिखाता है कि एमसीडी के मतदाताओं के बीच अभी भी बीजेपी की पकड़ मज़बूत बनी हुई है.

अन्य दलों का कैसा प्रदर्शन?

आम आदमी पार्टी (आप) ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट जीतने में सफल रही है. इसके अतिरिक्त, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. इन नतीजों से राष्ट्रीय राजधानी में तीनों प्रमुख दलों का वर्तमान जनाधार स्पष्ट होता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिहार के नालंदा में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल सचिवालय लोकभवन, राजस्थान जयपुर, 31 मार्च।Press Release:/ राज्यपाल श्री हरिभाऊ...

Education and harmony must go hand in hand” – Dr Khwaja

Free Coaching for One Year and Inter Faith Message...

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...