कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की ओर से इमरान प्रतापगढ़ी ने पेश की चादर

Date:

Press Release

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की ओर से इमरान प्रतापगढ़ी ने पेश की चादर

सांसद प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश को पढ़ा और दुआ मांगी 

अजमेर। ख़्वाजा गरीब नवाज़ के 814वें उर्स के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ओर से सुल्तान-ए-हिंद गरीब नवाज़ की दरगाह पर चादर पेश की गई। बताते चलें कि राजधानी दिल्ली से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी यह पारंपरिक चादर लेकर राजस्थान पहुंचे।

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने सबसे पहले चादर पेश कर मुल्क की खुशहाली,अमनो अमान,भाई चारे की दुआ मांगी और जियारत के बाद दरगाह के बुलंद दरवाजा से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जायरीन के नाम भेजे संदेश को पढ़ा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ओर से सुल्तान-ए-हिंद गरीब नवाज़ की दरगाह पर चादर पेश की गई

अपने संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि इंतहाई अकीदत और एहतराम के साथ मैं ख्वाजा गरीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर के 814वें उर्स मुबारक मौके पर अपनी और पूरी कांग्रेस पार्टी की जानिब से ख्वाजा की बारगाह में चादर रवाना करते हुए खुद को बेहद खुशकिस्मत पा रहा हूं।

ख्याल रहे कि पुरखुलूस जज़्बात और अकीदत के साथ सुल्तान उल हिंद के आस्ताना मुबारक पर चादर चढ़ाई जाती है चादर चढ़ाने का यह हसीन मौका हमारे वतन की गंगा-जमुनी तहज़ीब,कौमी एकता,आपसी भाईचारे,प्यार और मोहब्बत, अदब और रवादारी की अलामत है।

इससे पूरी दुनिया में यही पैगाम जाता है कि हिंदुस्तान में कौमी इत्तेहाद और भाईचारा की जड़े इंतहाई गहरी हैं। अजमेर में इस विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर उर्स मुबारक के मौके पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के साथ चादर पेश करने को उनके साथ PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, CLP टीकाराम जूली सहित विधायकगण और कॉंग्रेस के हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चादर पेश करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भेजा हुआ संदेश पढ़कर सुनाया और देश में भाईचारे के लिये दुआ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...