कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नड्डा को लिखा पत्र, कहा- राहुल के भ्रामक वीडियो पर माफी मांगे भाजपा.

Date:

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को राहुल गांधी के छेड़छाड़ किये हुए वीडियो क्लिप को साझा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा, “इसके अलावा, मुझे उम्मीद है कि आप अपने सहयोगियों की ओर से तुरंत उचित माफी जारी करेंगे, जिन्होंने सच्चाई के प्रति इस तरह की लापरवाही से काम किया है।

“जयराम रमेश ने कहा कि मूल वीडियो दरअसल राहुल गांधी की उनके वायनाड कार्यालय पर एसएफआई की हिंसा पर की गई टिप्पणी का था लेकिन इसे जानबूझकर और शरारतपूर्ण तरीके से ऐसे पेश किया गया था जैसे यह उदयपुर में कन्हैया लाल की जघन्य हत्या पर की गई टिप्पणी का वीडियो क्लिप हो।

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा कि तुरंत सभी संबंधित पक्षों के ध्यान में इसे लाया गया कि यह टीवी रिपोर्ट झूठी और भ्रामक है। उन्होंने कहा, “इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि आपकी पार्टी के सांसद राज्यवर्धन राठौर, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कमलेश सैनी और अन्य नेताओं ने उत्साहपूर्वक और बिना सत्यापन किए जानबूझकर मनगढ़ंत और विकृत रिपोर्ट को साझा किया है।”जयराम रमेश ने कहा, ”हम उम्मीद करते हैं कि आप और आपकी पार्टी के सहयोगी इस तरह के झूठ को फैलाना बंद कर देंगे।”

उन्होंने पत्र के आखिर में लगभग धमकी देते हुए कहा, “अगर यह माफी आज जारी नहीं की जाती है, तो हम आपकी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे, जो इस तरह से आपराधिक तरीके से और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + 18 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार

योगी सरकार के डिजिटल विजन को मिलेगी नई रफ्तार,...

The True Measure of Greatness: Valuing Human Life Above All

These developments are the serious challenges to the principles...