छत पर तिरंगा लगा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट लगने से मौत.

Date:

रांची में तिरंगा झांडा लगाने के दौरान 14 अगस्त की देर रात बड़ा हादसा हुआ। कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे राइस मिल के पास छत पर तिरंगा झंडा लगाने के दौरान तीन भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों में शिव कुमार झा के पुत्र विनीत कुमार झा (23), बेटी पूजा झा (25) और विनीत की चचेरी बहन आरती झा (24) शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने शव को ले जाने से मना कर दिया। लोग बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप था कि कई घरों से सटते हुए 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। इसे हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर पहले की तार हटा दिया जाता तो यह घटना नहीं होती। तीनों की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं।

घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रात में बारिश हो रही थी। इसी बीच तीनों छत पर तिरंगा झंडा लगाने गए थे। स्टील के पाइप में विनीत तिरंगा लगा रहा था इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। विनीत पाइप से चिपक गया। दोनों बहनें विनीत को बचाने गई तो उन्हें भी करंट लग गया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई टू पंचायत के ऊपरलीं खरार गांव में 14 अगस्त की देर शाम ठनका गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे छत पर खेल रहे थे। छत के पास ही एक विशाल कटहल का पेड़ था। पेड़ पर वज्रपात हुआ। जिससे छत पर खेल रहे बच्चे भी इसके चपेट में आ गए।

मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों में विकास कुमार (15), संजय भुइयां (14) और अनिल कुमार (13) शामिल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से तीनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen + 12 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...