चलो बनाते हैं ’40 फीसदी कमीशन-मुक्त’ और प्रगतिशील कर्नाटक

Date:

राहुल गांधी की मतदाताओं से अपील, चलो बनाते हैं ’40 फीसदी कमीशन-मुक्त’ और प्रगतिशील कर्नाटक

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से एक प्रगतिशील और “40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त” राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने ‘कांग्रेस विनिंग150’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, “कर्नाटक का वोट पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। ’40 फीसदी कमीशन’ मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया।

प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की अपील

कर्नाटक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक में भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। कांग्रेस विनिंग150′ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रियंका ने कहा, यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है, जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’

कर्नाटक के लोगों ने प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला किया है : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने पहले ही एक प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे। आज बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने वाले उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।’’

बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Also Check Out Our Youtube Channel For Hot Issues OF The Country 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...