भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर पर हमला

Date:

भीम आर्मी नेता पर घात लगाकर हमला करने वाले आरोपी गिरफ़्तार , चंद्रशेखर ख़तरे से बाहर

भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर की कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर उनको घायल कर दिया , चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए हमलावरों में तीन ग्राम रणखंडी जिला सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं .

चंद्रशेखर पर हमला मामले में एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 लोगों को अंबाला के शहजादपुर के अग्रवाल ढाबा से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए तीन युवक प्रशांत, विकास और लविश यूपी के रहने वाले हैं, जबकि चौथा आरोपी विकास गोंदर निसिंग जिला करनाल हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है .

कहा जा रहा है कि इनमें एक युवक वह हैं, जिसने एक जेलर पर भी हमला किया था… वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है.

भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चंद्रशेखर के हमलावर 2 दिन से फरार चल रहे थे .

पकड़े गए हमलावरों में तीन आरोपी ग्राम रणखंडी जिला सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनमें एक युवक वह हैं, जिसने एक जेलर पर भी हमला किया था. ग़ौर तालाब है कि वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है.

इस घटना के बाद यहाँ कई ऐसे सवाल हैं जिनपर आम तौर से कोई चर्चा नहीं है . ऐसे अपराधी जिनका आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है उनको आसानी से ज़मानत कैसे मिल जाती है . ऐसे अपराधी जिनपर पहले ही किसी जेलर पर हमला कर जान से मार देने पर संगीन जुर्म की सजा हो चुकी है , उसको वापस हमला करने और खुले अपराध करने की हिम्मत और शै कहाँ से मिलती है .

ज़ाहिर है यह बात कहीं न कहीं न्यायिक प्रणाली में ढील , चूक , पक्षपात या इसका राजनीतिकरण होजाना सामने आता है . और जब किसी देश का न्यायिक सिस्टम राजनीती या पक्षपात से प्रभावित हो जाए अब उस देश में अम्न का आना और भ्रष्टाचार या अत्याचार मुक्त समाज का होना सिर्फ सपना ही हो सकता है .TOP View

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Judaism, Zionism, and the Politics of Perception

Beyond the Narrative: Judaism, Zionism, and the Politics of...

Israeli strike damages Qatar-based Al Araby TV office in Tehran

A US–Israel strike hit a building housing the Al...

Donald Trump के ख़िलाफ़ US में भड़क उठे प्रदर्शन

Edited by Maroof Raza अमेरिका के कई बड़े शहरों में...

اسلام آباد میں مسلم ملکوں کے وزرائے خارجہ کا مشاورتی اجلاس

پاکستان کی میزبانی میں سعودی عرب، مصر اور ترکیہ...