बवाल के बीच सेना का बड़ा बयान, 48 घंटे में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया.

Date:

बवाल के बीच सेना का बड़ा बयान, 48 घंटे में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, आयु में छूट भी मिलेगी, तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में देश के अनेक राज्यों में हो रहे उग्र आंदोलनों के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से भर्ती से वंचित युवाओं का आह्वान किया है कि वे सेना में भर्ती होने के इस मौके का लाभ उठाएं।

वहीं एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार यानि 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जनरल पांडे ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2022 में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस संवेदनशील फैसले से ऊर्जावान और देशभक्त युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा जो कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। जनरल पांडे ने कहा कि सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए विस्तृत कार्यक्रम की शीघ्र ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना देश के युवाओं का आह्वान करती है कि वे सेना से जुड़ने के इस मौके का लाभ उठाएं।थल सेना भर्ती के लिए दो दिन में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

इसकी सारी जानकारी थल सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर मिलेगी। विरोध के बीच, सेना प्रमुख ने युवाओं से इस स्वर्णिम असवर का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − twelve =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमेरिका-ईरान तनाव में कहाँ हैं रूस और चीन?

ईरान के ताज़ा हालात भी विश्लेषात्मक और विस्तृत जानकारी अमेरिका...

रमज़ान के रोज़ों से बीमारियों का इलाज

Edited by:Maroof Raza रमज़ान मुबारक केवल इबादत का महीना नहीं...

رمضان کے دوران روزہ رکھنے کے سائنسی فوائد

ایڈیٹنگ : معروف رضا رمضان المبارک صرف عبادت کا مہینہ...