अनुराग कश्यप ने हिंदुत्ववादी सोच को लिया आड़े हाथों ,कहा लव जिहाद, गौरक्षा की आड़ में हिंदुत्व छुपा रहा अपनी गंदगी

Date:

राजस्थान के राजसमंद में लव जिहाद की आड़ में की गई अफ्ज़रुल की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हिंदुत्व को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, हिंदुत्व की गंदगी को छुपाने के लिए लव जिहाद, गौरक्षा आदि मुद्दों का सहारा लिया जा रहा है.
उन्होंने ट्वीट किया , “तो ऐसा ही होता है…. लव जिहाद, गौरक्षा, सभी वजहों की आड़ में हिंदुत्व अपनी गंदगी का छिपाता है.” अनुराग ने ट्वीट में उस खबर को भी जोड़ा जिसमें हत्यारे शंभू रेगर के अवैध सबंधों के बारें में जानकारी दी गई.

अनुराग के इस ट्वीट पर एक्टर एजाज खान ने जवाब दिया है कि “बिलकुल सही कहा सर, ये हिंदू, हिंदुस्तान और हिंदुत्व के असली दुश्मन हैं. अब आप अपनी रक्षा करें क्योंकि ये आपको ट्रोल करेंगे। राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी दिखाने के लिए आपका सम्मान.”

ध्यान रहे शंभू रेगर नाम के हिंदूवादी युवक ने लव जिहाद का हवाला देकर मुस्लिम युवक अफ्ज़रुल की धोखे से हत्या की थी. हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि मामला लव जिहाद का नहीं बल्कि उसकी अय्याशी का था, उसने अपने अवैध सबंधो को छिपाने के लिए ये घिनोना काम अंजाम दिया था.
लेकिन इस घटना को हिंदूवादी संस्थाओं और सोच ने जिस तरह सांप्रदायिक बना दिया था और सरकार की नज़र में अपराधी शंभू को हीरो बनाने में लगी थीं इससे देश के भविष्ये की तस्वीर का हम अंदाजा कर सकते हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + 15 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें योगी आदित्यनाथ: नीलम यादव

प्रेस विज्ञप्ति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर...