आरिफ़ सईद को स्याना बाग़ी विधायक दिलनवाज़ का विकल्प बनाने की तैयारी के साथ कांग्रेस का चुनावी बिगुल
बुलंदशहर टाइम्स ऑफ़ पीडिया (टॉप) पोलिटिकल रिपोर्टर उबैद खान की ख़ास रिपोर्ट :

बुलंदशहर बुगरासी 30 jun| उत्तर-प्रदेश में हाशिये पर पड़ी कांग्रेस को फिर से जिंदा करने का दम भरने वाले कांग्रेसी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने संगठन को मजबूती देने के लिए अपने जमीनी दौरो की शुरूआत बुलंद शहर के क़स्बा बुगरासी से एक इफ्तार पार्टी से कर दी है। गुरूवार की शाम आरिफ सईद खान के निवास पर एक भव्ये इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें कई सौ मुक़ामी लोगों ने शिरकत कर अपने सहयोग को प्रकट किया, हालांकि आज़ाद ने इसको निजी कार्येक्रम बताया ! आज़ाद के कारवां का गाज़ियाबाद से गढ़ मुक्तेश्वर तक NH24 पर जगह जगह स्वागत किया गया जिसमें इलाके के सभी धर्मों व जाती के लोगों की भारी तादाद देखने को मिली ।

टाइम्स ऑफ़ पीडिया के रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा की उनको प्रदेश की चिंता भी है और वो अपनी ज़िम्मेदारी को एक चुनौती भी समझते हैं ,एक दुसरे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की प्रियंका वडेरा उप चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका निभाएंगी मगर पार्टी संगठन की फिलहाल कोई ज़िम्मेदारी से उनका कोई ताल्लुक़ नहीं रहेगा |

स्याना से कांग्रेस के विधायक दिलनवाज़ खान के निष्कासन के सवाल के जवाब में कहा एक युवा नेता गया है तो दुसरे और नेता पार्टी में आएंगे , शायद उनका इशारा आरिफ सईद खान की ओर रहा होगा । याद रहे आरिफ सईद खान छेत्र की सियासी सरगर्मियों और युवा नेता गति विधियों में पिछले दिनों से एक्टिव दिखाई दिए हैं ।और उनसे इलाके का युवा उम्मीदें भी रखता है ।
ग़ुलाम नबी आज़ाद ने टाइम्स ऑफ़ पीडिया को बताया की प्रदेश में फिलहाल किसी के साथ कोई गठजोड़ का इरादा नहीं पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी , बाक़ी हालात सियासी परिस्तिथियों पर निर्भर करेंगे । हालांकि इसकी सम्भावना बहुत कम है की कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बन लेगी
मीडिया से बात चीत में उनके निशाने पर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी कम , केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और मीडिया ज्यादा थी। उन्होने आरोप लगाया कि मीडिया नरेन्द्र मोदी के दबाब में काम कर रहा है। गुलाम नबी आजाद ने जैसे ही बुलंदशहर की जमीन पर कदम रखा, कांग्रेसियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बुगरासी कस्बे पहुँचे प्रदेश प्रभारी ने यहाँ इफ्तार पार्टी वीआईपी लोगो के साथ खाने-पीने लुत्फ़ लिया लेकिन नमाज पढ़ने के लिए आम लोगो में शामिल हुए।जो इस्लाम की शान भी है ,
एक ही सफ् में खड़े होगये महमूद ओ अयाज़
न कोई बन्दा रहा और न कोई बन्दा नवाज़
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि बिसाहड़ा दादरी, कैराना और मुज़फ्फरनगर दंगों के सहारे लोगो में घ्रुवीकरण फैलाकर वोट हासिल करने वाले दल कभी जनता के हितैषी नही हो सकते। ऐसे मामलों का इस्तैमाल बीजेपी और क्षेत्रीय दल जनता को तोड़ने के लिए लिए काम कर रहे है।पत्रकारों से रूबरू गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी शासित प्रदेशों में हो रहे भ्रष्टाचार गिनवाये और पीएम नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाते हुए मीडिया को खबरें न चलाने का आरोपी बताया। कांग्रेस प्रभारी ने आरोप लगाया कि मीडिया नरेन्द्र मोदी के दबाब में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात जो करते हैं वो सब दिखावा है ,अगर नहीं तो फिर भाजपा शासित राजस्थान में 48 हजार करोड़ का घोटाला क्यों हुआ. छत्तीसगढ़ सहित चार अन्य बीजेपी शासित राज्यों में घोटाले हुए उसकी जांच क्यों नहीं करायी गई. इसके खिलाफ क्यों नहीं कोई एक्शन लिए गए.और व्यापम घोटाला तो हिंदुस्तान का ऐसा बढ़ा घोटाला है की जिसमें 50 से ज़्यादा लोगों और मीडिया कर्मियों की जान जा चुकी है जो इस घोटाले के गवाह रहे हैं या उसपर लिखते रहे हैं ।
मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इतने बड़े घोटाले भी मीडिया में दबाये जा रही है. मीडिया घरों पर नरेन्द्र मोदी का दबाव है इसलिए मीडिया हाउस इन मामलों पर चुप है. लेकिन कांग्रेस की सरकार ने अपने मंत्रियों को भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने पर जेल भेजा था. जबकि बीजेपी सरकार में ऐसा संभव नहीं हो पाया है ऐसे में जनता को खुद फैसला करना चाहिए की किसको सत्ता सौंपी जाए ।
इस दौरान पार्टी प्रवक्ता श्योपाल सिंह ,जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ,पूर्व अध्यक्ष अलीम मोहमद खान ,खुर्जा विधायक बंसी पहाड़िया ,अशोक सोलंकी,महेश शास्त्री,सचिननद गौढ़ ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा नेता अमानतुल्लाह ,मेरठ से युसूफ कुरैशी ,महेश शास्त्री, औरंगाबाद से जरार अहमद , नितिन भटनागर ,चन्द्र शेखर शर्मा , देवी दयाल , शकील अहमद , देवरंजन नागर ,के अलावा प्रदेश तथा जिले के कई कद्दावर नेताओं ने अपनी उपस्तिथी दर्ज कराई,इसके बाद आज़ाद , प्रदेश प्रवक्ता श्योपाल सिंह के बुलंद शहर निवास पर पहुंचे जहाँ पार्टी के कई दुसरे नेताओं से विचार विमर्श किया ।
इफ्तार कार्येक्रम के आयोजन और मेहमानों के स्वागत में जिन लोगों का योगदान रहा उनमें ,मून खान , शहाब खान , डॉ इदरीस इत्यादि शामिल थे ।