Home News National News सेल्फी ने एक की और जान ली ,सहारनपुर का छात्र ट्रैन की...

सेल्फी ने एक की और जान ली ,सहारनपुर का छात्र ट्रैन की चपेट में

0
15

सहारनपुर: सेल्फी लेने के प्रयास में उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक स्कूली छात्र की रेल के चपेट में आकर शुक्रवार को दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने बताया कि सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत लिंक रोड निवासी 16 वर्षीय कार्तिक कक्कड़ अपने तीन साथियों समीर, प्रत्यूष और रोहित के साथ सुबह साइकिल से सैर के दौरान दिल्ली रोड स्थित चुनेहटी रेलवे फाटक पर गया था।

कार्तिक रेलवे फाटक पर सेल्फी लेने की कोशिश में रेल पटरी के पास आ गया और वहां से गुजर रही हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन के पहिये में फंस कर कार्तिक करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया जिससे कार्तिक के दोनों पैर और एक हाथ कट गया। मौके पर ही कार्तिक की दर्दनाक मौत हो गई।

यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया गया। कार्तिक रेनबो स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था जो रोज अपने साथियों के साथ सुबह सुबह साइकिल से सैर के लिए चुनेहटी रेलवे फाटक तक आता था । पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here