Home News National News रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, पुलिस कर्मी से चली थी गोली; 2...

रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, पुलिस कर्मी से चली थी गोली; 2 लोग घायल

0
9

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर से फायरिंग हुई है. रोहिणी कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील पर गोली चलाई गई है. फिलहाल मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड ने ही यह फायरिंग की है. पुलिस फिलहाल फायरिंग की इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है.

फायरिंग की घटना की जानकारी पीसीआर के जरिए पुलिस को लगी. आखिर गार्ड ने वकील पर फायरिंग क्यों की, उन लोगों के बीच आखिर क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मगर कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई.पुलिस के मुताबिक सिक्युरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया. यह पूरी घटना कोर्ट के गेट नम्बर 5 की है. रोहिणी कोर्ट के निषेध गेट से एक शख्स परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने शख्स को रोकने की कोशिश की लेकिन मामला बढ़ने के कारण दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई और इस दौरान गोली चल गई.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here