Home News National News सस्पेंस हुआ ख़त्म ,ये होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

सस्पेंस हुआ ख़त्म ,ये होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

0
10
मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया.

लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने राज्य का उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार कर लिया है, और बताया जाता है कि ऐसा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दखल के बाद मुमकिन हो पाया है.

कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया. पार्टी ने सिद्धारमैया को एक बार फिर से कर्नाटक की कमान सौंपी है. वहीं डीके शिवकुमार प्रदेश के इकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे. साथ ही वो लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे.

मुख्यमंत्री

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया जी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. वहीं डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे.

Advertisement ……

 

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here