यूनानी तिब्ब की तरक्की की दिशा में बड़ा कदम? NCISM अध्यक्ष से हुई महत्वपूर्ण बैठक
डॉ. मोहम्मद उबैदुल्लाह बेग का दिल्ली में स्वागत, स्मृति-चिह्न, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट
तमिलनाडु में नए यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना को लेकर एनसीआईएसएम अध्यक्ष से महत्वपूर्ण वार्ता
नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के दरियागंज, दिल्ली स्थित कार्यालय में संगठन के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉ. मोहम्मद उबैदुल्लाह बेग के सम्मान में अभिनंदन बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के महासचिव डॉ. सैयद अहमद खान, तिब्बी कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मिर्जा आसिफ बेग, डॉ. मुफ्ती जावेद अनवर देहलवी तथा मोहम्मद इमरान कन्नौजी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद उबैदुल्लाह बेग ने अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 2026 को तमिलनाडु कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री थिरु सु. थिरुनावुक्करसर (Thiru Su. Thirunavukkarasar) के साथ राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) की अध्यक्ष डॉ. मनीषा उपेंद्र कोठेकर से मुलाकात हुई।
बैठक में तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में नए यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. मोहम्मद उबैदुल्लाह बेग ने बताया कि एनसीआईएसएम की अध्यक्ष ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जारीकर्ता:
मोहम्मद इमरान कन्नौजी
प्रेस सचिव, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, नई दिल्ली

