Site icon TIMES OF PEDIA

वांशिगटन सुंदर वेस्‍टइंडीज के साथ टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में, नहीं खेल पाएंगे

वांशिगटन सुंदर वेस्‍टइंडीज के साथ कोलकाता में टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में, चोट के कारण, नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि उनकी जगह कुलदीप यादव को लिया गया है। अहमदाबाद में वेस्‍टइंडीज के साथ तीसरे एक दिवसीय मैच में फील्‍डिंग के दौरान सुंदर की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

टी-20 श्रृंखला कल से ईडन गार्डन में शुरू हो रही है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला तीन-शून्‍य से जीती थी।

Exit mobile version