Site icon TIMES OF PEDIA

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध: कुलपति

vice-chancellor-university-is

vice-chancellor-university-is

जौनपुर,09 अक्टूबर । यूपी के जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा परिचय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर संगठन की विभिन्न गतिविधियों, शिक्षकों की समस्याओं तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उन्नति से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही वह विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को समय से अंकपत्र उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए विश्वविद्यालय में आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा, ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है। शिक्षकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर वित्त अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से नवागत वित्त अधिकारी विनोद कुमार का स्वागत भी किया गया।संगठन के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। डॉ. नरेंद्र पाठक एवं डॉ. पवन पांडेय ने गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रो. विजय सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. राकेश यादव, डॉ. गंगेश दीक्षित, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सुजीत पटेल, डॉ. प्रिया शुक्ला, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. ओ.पी. मिश्रा, डॉ. रणधीर पांडेय, प्रो. अमित श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version