Site icon TIMES OF PEDIA

नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस गंभीरता के साथ कर रही कार्य- एसपी

uttarkashi-police-working-seri

uttarkashi-police-working-seri

उत्तरकाशी, 21 सितंबर । राइंका राजगढ़ी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद से आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

कहा कि युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे के प्रचलन पर उत्तरकाशी पुलिस बेहद गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले लोगों को पुलिस द्वारा लगातार प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।

सोमवार को पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने, पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा आमजन की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए राइंका राजगढ़ी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस, ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच खुले एवं सहज संवाद को बढ़ावा दिया गया। इस दौरान एसपी कमलेश उपाध्याय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं, पुलिसिंग से सम्बन्धित अपेक्षाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी ली गई। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया, जिन पर आवश्यक कार्यवाही एवं समुचित समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयवीर जयाड़ा को सम्मानित किया । कहा कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाले ऐसे सम्मानित व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस मौके पर पुलिस द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी देते हुए उनके प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

Exit mobile version