Site icon TIMES OF PEDIA

कुत्तों से जान बचाकर घर में घुसा बारहसिंगा, देखने उमड़े ग्रामीण

up-stag-enters-house-escape-do

up-stag-enters-house-escape-do

मीरजापुर, 17 अक्टूबर । जंगल में रहने वाला बारहसिंगा शनिवार को कुत्तों से जान बचाने के लिए गांव के एक घर में जा घुसा। अचानक घर में बारहसिंगा को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

घटना चुनार थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव की है। शनिवार को जंगल से भटककर एक बारहसिंगा सिवान की ओर आ गया। उसे देखते ही कुत्ते भौंकने लगे और पीछा करने लगे। कुत्तों से बचने के लिए भागता हुआ बारहसिंगा सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव पहुंच गया। यहां शिवराज यादव के पुराने मकान के सामने बोल्डर से बनी बाउंड्री फांदकर वह घर के भीतर घुस गया।

बारहसिंगा को घर में घुसा देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। चुनार वन रेंज के क्षेत्राधिकारी अंकित कुशवाहा ने बताया कि जंगल से भटककर बारहसिंगा गांव में पहुंच गया था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

Exit mobile version