Site icon TIMES OF PEDIA

सपा नेता तारिक सईद अज्जू के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल

up-prayagrj-sapa-syamlal-pal

up-prayagrj-sapa-syamlal-pal

प्रयागराज, 28 अगस्त । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को नीम सराय स्थित एडीए कॉलोनी में पार्टी नेता तारिक सईद अज्जू के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अज्जू की पत्नी जेबा सईद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जेबा सईद का पिछले शनिवार को निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रमाकांत पटेल, मयंक उर्फ जोंटी यादव, नन्दलाल पटेल, खिन्नी लाल पासी, सऊद, मोहम्मद हामिद, अज्म सईद एडवोकेट, मृत्युंजय पाण्डेय सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि पार्टी नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत जेबा सईद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version