Site icon TIMES OF PEDIA

आगामी चौबीस घंटे के मध्य उप्र में प्रयागराज सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

up-prayagraj-wathar-allrt

up-prayagraj-wathar-allrt

प्रयागराज, 08 अगस्त । आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित कई जिलों में बिजली चमकने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। यह पूर्वानुमान शनिवार को भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से सुबह 5:44 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बिजली चमकने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव के चलते गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज के अलावा मीरजापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली चमकने और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रयागराज सहित कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version