Site icon TIMES OF PEDIA

सम्राट अशोक ने बुद्ध की शिक्षाओं को विश्वभर में पहुंचाया, उनकी शासन व्यवस्था आज भी अनुकरणीय : डॉ. मानसिंह यादव

up-prayagraj-mlc-dr-man-singh-

up-prayagraj-mlc-dr-man-singh-

प्रयागराज, 16 नवंबर । सम्राट अशोक ने महात्मा गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरे विश्व में फैलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को विभिन्न देशों में भेजकर बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार कराया। उनकी जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था, नीतियां और बौद्ध धर्म के प्रति समर्पण आज भी अनुकरणीय हैं। उनकी शासन प्रणाली से अनेक देशों ने सीख ली है। यह बातें समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने मेजा के गोसौरा खुर्द में कहीं।

गांव के किसान जगन्नाथ कुशवाहा की स्मृति में उनके पौत्र एवं सपा नेता बबलू कुशवाहा ने अपनी निजी भूमि पर सम्राट अशोक की पत्थर से निर्मित लाट (स्तंभ) स्थापित कराई है। डॉ. मानसिंह यादव ने इसका अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के प्रयासों से महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं दुनिया के अनेक देशों तक पहुंचीं। यही वजह है कि आज भी भगवान बुद्ध को पूरे विश्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन किया जाता है। सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में जनकल्याण को महत्व दिया और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को अपनाकर मानवता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की नीतियां और उनके कार्य आज भी समाज तथा शासन व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी स्मृति में लाट की स्थापना ऐतिहासिक विरासत और महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने का सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर , समाजवादी पार्टी के यमुनापार महासचिव जगदीश यादव, रामदेव निडर, पंचू राम निषाद, सनाउल्ला खां, महेंद्र सरोज, प्रदीप निषाद, अजय कुशवाहा, उदय और रणजीत सोनकर सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version