Site icon TIMES OF PEDIA

उत्तर प्रदेश के दाे दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, जेन-जी से करेंगे संवाद

up-lucknow-cec-gyanesh-kuamar-visit-gen-z

up-lucknow-cec-gyanesh-kuamar-visit-gen-z

लखनऊ, 24 अगस्त । भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सोमवार और मंगलवार यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही जेन-जी से संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया की जानकादी देने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप्र की राजधानी लखनऊ पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई। हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं। खासतौर से हमारे बूथ लेवल अधिकारी जो लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं, उनको कुछ बात समझाने और प्रदेश की जितनी यूनिवर्सिटी और स्कूल हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए भी कार्यक्रम होंगे।

Exit mobile version