Site icon TIMES OF PEDIA

भाजपा ने आयोजित किया आंगन मिलन समारोह

up-ksi-bjp-agan-abhiyan

up-ksi-bjp-agan-abhiyan

कौशांबी, 25 सितंबर । मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना जितेंद्र सोनकर शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, माताओं और लाभार्थियों से संवाद कर बाल एवं मातृ स्वास्थ्य, पोषण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सेवा, संवाद और समर्पण के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और माताओं तक पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, माताएं, लाभार्थी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version