Site icon TIMES OF PEDIA

बिजनौर में ट्रैक्टर ट्राली व क्रेटा कार की भिड़ंत में सात घायल

up-bijnor-tarktar-kreta-bheran

up-bijnor-tarktar-kreta-bheran

बिजनौर, 23 अक्टूबर । जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव के पास शुक्रवार सुबह ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हल्दौर में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी अजहर अली (23) अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्रेटा कार से पंजाब से लौट रहे थे। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर धनौरी गांव के पास उनकी कार सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सात लोग घायल हो गए।

हल्दौर थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घायलों में मेहराज (42), मुशर्रफ (24), सऊफी (24), मोईन (8), अफान (5) और आयरा (3) शामिल हैं। सभी घायल मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारु कराया जा सके। पुलिस ट्रेक्टर चालक की तलाश कर रही है |

Exit mobile version