Site icon TIMES OF PEDIA

आईजीआरएस निस्तारण में औरैया पुलिस प्रदेश में नंबर-1, जुलाई रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

up-auraiya-upp-igrs-state-firs

up-auraiya-upp-igrs-state-firs

औरैया, 02 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जुलाई 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में औरैया पुलिस शीर्ष स्थान पर रही। साथ ही जनपद के थाना कोतवाली औरैया, बिधूना, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, कुदरकोट, फफूंद तथा महिला थाना को शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल, समाधान दिवस तथा उच्चाधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस सेल से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version