Site icon

यूनानी पेथी उतरी सरकारी Guidelines के समर्थन में

यूनानी पेथी उतरी सरकारी Guidelines के समर्थन में

AYUSH द्वारा यूनानी मान्यता प्राप्त दवाओं और ख़मीरों से यूनानी तिब्बी कांग्रेस ने कराया अवगत
शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह खान पार्क सीलमपुर दिल्ली में अखिल भारतीय यूनानी तिब्बी कांग्रेस दिल्ली चैप्टर की ओर से कोरोना जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया , जिसमें सरकार द्वारा जारी की गयी Guide lines और एहतियाती प्रकिर्या के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया .

https://timesofpedia.com/cghs-dispensary-mein-ke-toilet-mein/

इस अवसर पर बात करते हुए AYUSH मंत्रालय में यूनानी के सलाहकार डॉ मुहम्मद ताहिर ने लोगों को सलाह दी की सरकारी Guidelines को Follow करें साथ ही COVID – 19 के पूरी तरह से समाप्त होने तक मास्क और सोशल डिस्टेंस की पाबंदी करें . साथ ही अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने के लिए यूनानी खमीरा मरवारीद और उन्नाब इत्यादि का इस्तेमाल रखने की सलाह दी .

यूनानी तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव और Senior Physician डॉ सईद अहमद खान ने भी अपने अभिभाषण में मौजूद लोगों को बताया की लोगों को खुद अपनी सेहत के बारे में ख्याल रखना चाहिए , सफाई और तिब्बी एहतियातों के साथ अपनी Emunity को मज़बूत करने के लिए अपनी ग़िज़ा में खजूर , कलोंजी के साथ साथ यूनानी दवाओं में खमीरे और आर्कियात का इस्तेमाल करें , उन्होंने कहा इस्लाम जो उसूल ज़िंदगी गुज़ारने के बताता है उसको फॉलो करें वज़ू में बड़ी हिकमत है नमाज़ में जिस्म की वर्ज़िश और सेहत है , लिहाज़ा इस्लाम को अपनी ज़िंदगी में उतारने की पूरी कोशिश करें . बाक़ी सर्कार के द्वारा जारी की गयी एहतियात को हलके में न लेने की भी डॉ सईद ने सलाह दी .

इस मौके पर अखिल भारतीय यूनानी तिब्बी कांग्रेस के दिल्ली चैप्टर के कई आला ओहदे दार भी मौजूद रहे , जिनमें Dr अल्ताफ ,हकीम अताउर्रहमान अजमालि ,हकीम नूरुद्दीन क़ासमी ,हकीम हाफ़िज़ उज़ैर बाक़ी ,हकीम मुर्तज़ा देहलवी ,मुहम्मद ओवेस ,मुहम्मद नईम ,हाफ़िज़ साजिद ,क़ारी जुनैद इत्यादि शामिल रहे .TOP Special correspondent


Exit mobile version