Site icon TIMES OF PEDIA

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने 137 चालान, 22 बसों पर कार्रवाई

uk-vehicle-checking-campaign

uk-vehicle-checking-campaign

हरिद्वार, 31 अक्टूबर । सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को विभाग ने कुल 137 चालान किए, जिनमें 22 बसों के चालान शामिल हैं। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाया गया। परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, मुकेश भारती और संभागीय निरीक्षक प्राविधिक आनंद वर्धन भी टीम में शामिल रहे।

अभियान में लग्जरी और स्लीपर बसों सहित यात्री वाहनों के फिटनेस, परमिट, पंजीयन, बीमा और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। बसों की तकनीकी स्थिति, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विभाग ने दोपहिया चालकों से मानक हेलमेट पहनने और पट्टी सही ढंग से बांधने की अपील की है। साथ ही बस स्वामियों से वाहन संचालन से पहले तकनीकी स्थिति, दस्तावेजों और सुरक्षा उपकरणों की जांच सुनिश्चित करने को कहा है। परमिट शर्तों का पालन और अनधिकृत परिवर्तन न करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया कि यात्री सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version