Site icon TIMES OF PEDIA

हरिद्वार में भव्य शाखा दर्शन कार्यक्रम, चाणक्य शाखा रही प्रथम

uk-rss-chanakya-branch-stood

uk-rss-chanakya-branch-stood

हरिद्वार, 06 नवंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य शाखा दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह शुरू हुए कार्यक्रम में नगर की विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुल 234 स्वयंसेवक शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी शाखाओं ने अपने-अपने स्थान पर ध्वज लगाकर शाखा की गतिविधियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए इस बार शाखाओं के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें शाखाओं की नियमित उपस्थिति, स्वयंसेवकों की संख्या, विभिन्न कार्यक्रमों, शाखा पंजिका के रखरखाव, सामाजिक उपक्रमों और अन्य गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में आर्य नगर बस्ती की चाणक्य शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शाखा में 39 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सती शाखा और श्रद्धानंद शाखा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि दयानंद शाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिला संघचालक डॉ. यतीन्द्र नागयान ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शाखा की नियमितता, अनुशासन और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नगर संघचालक ज्ञानेश्वर, नगर प्रचारक तनुज, विभाग संपर्क प्रमुख कुंवर रोहताश, नगर कार्यवाह बलदेव, जिला सह शारीरिक प्रमुख आराध्या, जिला सेवा प्रमुख देशराज शर्मा, सह सेवा प्रमुख भूपेंद्र सहित उमेश, अर्पित, संजय, विकास, कुलदीप, राहुल, अमरेश, त्रिलोक, मनोज, प्रदीप, अमित और अंकित समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से शाखा लगाई। आयोजन में शाखाओं की नियमित गतिविधियों, अनुशासन और आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया गया।

Exit mobile version