Site icon TIMES OF PEDIA

अल्पसंख्यक समाज को आधुनिक शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ेंगे : कासमी

uk-pc-mufti-samoon-kasmi

uk-pc-mufti-samoon-kasmi

हरिद्वार, 10 अक्टूबर । उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और कौशल विकास से जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान, कंप्यूटर और गणित की शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण से युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

हरिद्वार में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास संबंधी दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं।

कासमी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद को आधुनिक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। वहीं, अल्पसंख्यक हुनर परिषद के माध्यम से कौशल विकास, स्वरोजगार और बुनाई-कढ़ाई जैसे पारंपरिक कार्यों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डर दिखाकर मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए।

कासमी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनकी नीतियों की सराहना की। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वह किसी के बहकावे में आने के बजाय शिक्षा हासिल करे और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

Exit mobile version