Site icon TIMES OF PEDIA

93 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

uk-drug-taskari-arrested

uk-drug-taskari-arrested

हरिद्वार, 24 अक्टूबर । ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 93 नशीले इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदकर बेचते थे। पुलिस अब इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को गश्त के दौरान भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले तिराहे पर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से डायजेपाम के 48 और बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड के 45 इंजेक्शन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम निवासी लंढौरा, मंगलौर (हरिद्वार) और तन्मय ध्यानी निवासी रिस्पना नगर, नेहरू कॉलोनी (देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक तंगी और नशे की लत के कारण इंजेक्शन खरीदकर बेचने की बात कही। उन्होंने इसके लिए शाह नामक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदने की जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस शाह की तलाश कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Exit mobile version