Site icon TIMES OF PEDIA

ब्रह्म मुहूर्त में हुई मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सागर

uk-consecration-goddesses

uk-consecration-goddesses

नैनीताल, 19 सितंबर । श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित 124वें नंदा महोत्सव के तहत नंदाष्टमी के अवसर पर शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः तीन बजे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने रात्रि तीन बजे से मंदिर में जुट आये श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पूजन संपन्न कराया। तन्मय साह, राशि साह, राजेंद्र लाल साह और आभा साह यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और बाजार से मेले की सामग्री की खरीदारी की। चरण पादुका समिति और भंडारा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।

भोग पूजन के बाद शाम को पंच आरती में पांच तत्वों से मां की आरती की गई, जिसे पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने संपन्न कराया। होटल एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं को जूस वितरित किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। महोत्सव के सीधे प्रसारण में मां नंदा के महात्म्य, पर्यावरण, हिमालय और भजनों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसमें एडीएम विवेक राय, मेला अधिकारी एवं एसडीएम नवाजिश खलीक, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एनसी लोहनी, पंडित भगवती प्रसाद जोशी, पंडित नवीन तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन जोशी, एमिटी के प्रोफेसर मारुत साह, कमलेश ढौंढियाल, प्रो. रितेश साह, प्रो. हरीश बिष्ट, हरीश राणा, घनश्याम लाल साह, चक्रधर बहुगुणा, मोनिका, पूजा, दिया, अनुष्का, छायाकार उदित साह, पारस, वंश, शाश्वत के साथ बालिका, सीआरएसटी, लोंग व्यू, जीजीआईसी, बिरला विद्या मंदिर के प्रतिनिधि और पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्रा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल जोशी, प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे और ईशा साह ने किया। महोत्सव को सफल बनाने में मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, विमल चौधरी, विमल साह, भुवन सिंह, मोहित साह, मनोज साह, भीम सिंह कार्की और कैलाश जोशी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Exit mobile version