Site icon TIMES OF PEDIA

भाजपा के शक्ति केंद्रों में सम्मेलन, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

uk-conferences-awearness

uk-conferences-awearness

नैनीताल, 18 नवंबर । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नैनीताल नगर मंडल के अंतर्गत नैनीताल क्लब, सुखताल एवं तल्लीताल बाजार शक्ति केंद्रों में बुधवार को संगठनात्मक सम्मेलन आयोजित किये गये। सम्मेलनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

तीनों सम्मेलनों में विधायक सरिता आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत समर्पित कार्यकर्ता और सक्रिय बूथ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने और सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नैनीताल क्लब शक्ति केंद्र का सम्मेलन मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में हुआ। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पड़ियार ने मुख्य वक्ता के रूप में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क के महत्व पर विचार रखे। सुखताल शक्ति केंद्र के सम्मेलन में मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

यहां संगठन विस्तार, बूथ सक्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। वहीं तल्लीताल बाजार शक्ति केंद्र के सम्मेलन में प्रभारी दीपिका बिनवाल और संयोजक पवन कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा बूथ स्तर पर अपनी भूमिका प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

इधर नैनीताल क्लब शक्ति केंद्र के सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजक शैलेंद्र बर्गली, पालक आनंद बिष्ट, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत मेहरा, आईटी संयोजक कमल जोशी, बूथ अध्यक्ष प्रकाश नौटियाल, राजेंद्र बिष्ट, संजू कुमार, मधु बिष्ट, सभासद भगवत रावत, अमन, भूपेंद्र बिष्ट, रितेश बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, करण साह और दीपक उपस्थित रहे।

वहीं सुखताल शक्ति केंद्र के सम्मेलन में हेमा बिष्ट, मुन्नी राठौर, कविता शाह, मेघा साह, आशा चिलवाल, जानकी बिष्ट, पार्वती, बीना पंवार, कुमुद बिष्ट, सुधा साह, पार्वती बिष्ट, रेनू अधिकारी, मालती रौतेला, सुनीता जोशी, दीप्ती जोशी, हेमू पाण्डे, समीरा, सरिता, लक्ष्मी बिष्ट, भावना चमियाल, आशा, हेमा तिवारी, हरीश राणा, ललिता दफौटी, मीनू बुधलाकोटी, रमेश चन्द पाण्डे, हेमलता पाण्डे, नरेन्द्र नेगी, मीरा बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट और कमल जोशी मौजूद रहे। भाजपा नगर मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version