Site icon TIMES OF PEDIA

गोरखपुर में चोरी की छह घटनाओं का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 50 लाख के जेवर बरामद

theft-exposed-father-son-ar-

theft-exposed-father-son-ar-

गोरखपुर, 11 अक्टूबर ।महानगर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी में अलग-अलग तिथियों पर हुई चोरी की छह घटनाओं का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर थाने की पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल नगर और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान रत्नेश अग्रहरी और उसके पिता रविन्द्र प्रसाद अग्रहरी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 415 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 1.648 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण और 90,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों और नकदी की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में बरामदगी से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version