Site icon TIMES OF PEDIA

जींद : ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दे ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

the-police-recovered-fifty-tho

the-police-recovered-fifty-tho

जींद, 07 अक्टूबर । साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी करने के एक आरोपित को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पचास हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

साइबर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव ढाकल निवासी राकेश कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि मई 2025 में फेसबुक पर उसकी पहचान वर्षा उर्फ विनी अग्रवाल से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सअप पर बातचीत होने लगी। महिला ने उसे फारेक्स ट्रेडिंग में निवेश पर अच्छा मुनाफा का लालच दिया था। जिस पर राकेश ने 13 लाख रुपये का निवेश कर लिया। बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो पैसे वापस नही मिले। संपर्क करने पर उसे टालमटोल किया गया और बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी होने का पता चला। जिस पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले मे संदीप सेठ को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में दिल्ली निवासी अभिषेक नागर का नाम सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पचास हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version