Site icon TIMES OF PEDIA

चार रेलसेवाओ का सरसावा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

temporary-stoppage-of-train

temporary-stoppage-of-train

रेलवे द्वारा सत्संग मे यात्रियों की सुविधा के लिए 31 अगस्त से 02 सितंबर तक 04 रेलसेवाओ का सरसावा रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी -बाड़मेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो 30 अगस्त से 01 सितंबर तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 06:40 बजे आगमन एवं 06:41 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर -हरिद्वार एक्सप्रेस रेल सेवा जो 31 अगस्त को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन एवं 12:56 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो 01 सितंबर को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 18.35 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर- जम्मू तवी एक्सप्रेस रेल सेवा जो 31 अगस्त से 2 सितंबर तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 21.33 बजे आगमन एवं 21.34 बजे प्रस्थान करेगी।

Exit mobile version