Site icon TIMES OF PEDIA

24 अक्टूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे शिक्षक, सामूहिक अवकाश का आह्वान

teachers-will-march-dehradun

teachers-will-march-dehradun

नैनीताल, 22 अक्टूबर । उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रांतीय एवं जनपदीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 24 अक्टूबर को शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया है। संगठन ने नैनीताल जनपद के प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों से आंदोलन में प्रतिभाग करने की अपील की है।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पड़ियार ने शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने और शिक्षा में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के बढ़ते हस्तक्षेप पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों पर जनपद के शिक्षक साथियों से 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर देहरादून पहुंचने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि जो शिक्षक अपरिहार्य कारणों से देहरादून नहीं जा सकेंगे, वे भी सामूहिक अवकाश लेकर संगठन को सहयोग दें। उन्होंने संगठन के आह्वान पर सभी विद्यालयों को बंद रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालय नहीं खोले जाएं।

Exit mobile version