Site icon Times Of Pedia

ट्रंप प्रशासन ने चीनी पत्रकारों के अमरीका में प्रवास की अवधि को घटाने का प्रस्ताव दिया

ट्रंप प्रशासन ने चीनी पत्रकारों के अमरीका में प्रवास की अवधि विदेशी पत्रकारों की सामान्‍य 240 दिन से घटाकर 90 दिन करने का प्रस्‍ताव किया है। कल जारी की गई संघीय अधिसूचना में कहा गया है कि इतनी ही अवधि के लिए विस्‍तार का भी प्रावधान है। गृह सुरक्षा विभाग का यह प्रस्‍ताव विद्यार्थियों, अनुसंधानकर्ताओं और विदेशी पत्रकारों के लिए अमरीका में प्रवास की समय-सीमा तय करने के प्रस्‍ताव का हिस्‍सा है।

Exit mobile version