Site icon TIMES OF PEDIA

ट्रम्प पहले राष्ट्रपति रहे जिनको दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा

डॉनल्‍ड ट्रम्‍प दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमरीका के पहले राष्‍ट्रपति बन गए हैं। अमरीकी संसद पर पिछले हफ्ते हुए भीड़ को हमले के लिए उकसाने के आरोप में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव ने कल ट्रम्‍प पर महाभियोग चलाने के पक्ष में वोट दिया। महाभियोग प्रस्‍ताव के पक्ष में 232 और विरोध में 197 वोट पड़े।

अमरीकी संसद पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी और कैपिटल की इमारत को नुकसान पहुंचाया गया। महाभियोग प्रस्‍ताव को डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी सदस्‍यों और लिज चेनी समेत रिपब्लिकन पार्टी के 10 सदस्‍यों ने भी समर्थन दिया। महाभियोग प्रस्‍ताव पर सीनेट में चर्चा इस महीने की 20 तारीख से पहले शुरु नहीं होगी, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन राष्‍ट्रपति का पदभार संभालेंगे।

Exit mobile version