Site icon TIMES OF PEDIA

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न जैसे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया गयाः डॉ. सैयद अहमद खान

 

 

 

उत्तर प्रदेश, कैराना: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस कैराना, उत्तर प्रदेश की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिससे सैकड़ों मरीजों ने फायदा उठाया। ज्यादातर मरीज पेट और लिवर की बीमारियों, जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मेटाबोलिक डिसऑर्डर से परेशान पाए गए।

इस मौके पर मेम्बर पारलियामेन्ट इकरा हसन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यूनानी सदियों से आजमाया हुआ तरीका ए इलाज हमारी सेहत की गारंटी है क्योंकि अब लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से लोग पहले से ज्यादा बीमारियों से ग्रसित हैं।इसके अलावा खाने की चीजों में मिलावट, कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह भी हमारी सेहत खराब कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब अधिकतर लोग अपनी सेहत के लिए देसी इलाज (आयुर्वेद और यूनानी) की तरफ लौट रहे है। उन्होंने मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान की सेवाओं को पहचान देने और उन्हें देश में एक सही जगह देने पर जोर दिया।

ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस कैराना, उत्तर प्रदेश की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, इस मौके पर मेम्बर पारलियामेन्ट इकरा हसन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

दिल्ली से एडवोकेट शाह जबी काजी, डॉ. इलियास मजहर हुसैन, हकीम मुहम्मद मुर्तजा देहलवी, जीशान काजी और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल डॉ. सैयद अहमद खान ने शिरकत की। प्रोग्राम के कन्वीनर, डॉ. सैयद यासिर और जीशान प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेहतरीन इंतजाम किया। कैंप के आखिर में, लोगों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल डॉ. सैयद अहमद खान ने संगठन की मांगों को दोहराते हुए कहा कि देश ने मशहूर आजादी के योद्धा मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को पूरी तरह नजरअंदाज किया है।

वह एक ऐसी शख्सियत थे जो न सिर्फ एक काबिल डॉक्टर थे बल्कि अपने समय के एक शानदार लीडर भी थे। वे जामिया मिलिया इस्लामिया और आयुर्वेद और यूनानी तिब्बिया कॉलेज, करोल बाग, दिल्ली जैसे बड़े संस्थान के फाउंडर थे।

इसके अलावा, उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए बच्चों का घर बनवाया और सेकेंडरी स्कूल भी बनवाए। उन्होंने जिंदगी भर जनता की सेवा की लेकिन अफसोस की बात है कि उन्हें अभी तक भारत रत्न जैसे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया गया।

मास्टर मोहन प्रधान, डॉ. इकराम प्रधान, मोहसिन प्रधान, दिलशाद प्रधान, हारून प्रधान, चैधरी मुनव्वर, फिरोज खान, सैयद शाहिद अली, हाफिज हारून, मुर्सलीन, डॉ. इशरत वगैरह ने कैंप को सफल बनाने के लिए अपनी वॉलंटरी सर्विस दीं। डॉ. सैयद यासिर ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.

Exit mobile version