Site icon TIMES OF PEDIA

तांबेश्वर मंदिर में 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की स्थापना, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

----------------

----------------

फतेहपुर, 18 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में आस्था का बड़ा आयोजन किया गया। मंदिर के शिव मानसरोवर परिसर में 51 फीट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा की स्थापना के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।

शहर मुख्यालय स्थित सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर के शिव मानसरोवर परिसर में 51 फीट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आज विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्रोच्चार और पूजा-अनुष्ठान के बीच शिव प्रतिमा की स्थापना की आधारशिला रखी गई। जिससे 51 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना के बाद तांबेश्वर मंदिर की धार्मिक भव्यता में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, स्वामी विज्ञानानंद महाराज, प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय और मंदिर के मुख्य पुजारी राघवेंद्र पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पूरा परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता समेत संजय श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, अतुल त्रिवेदी, विक्रम सिंह चंदेल, प्रदीप गर्ग, अविनाश तिवारी, शैलेंद्र शरण, बृजेश सोनी, ओम मिश्रा, संतोष तिवारी, रामस्वरूप गुप्ता, जितेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पप्पू सिंह, विजय शुक्ला, नीरज गुप्ता और विनोद गौतम समेत बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version