Site icon TIMES OF PEDIA

…सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बारे में भ्रम फैला रहे हैं: पर्यावरण मंत्री

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव

कुछ राजनीतिक दल अरावली पर्वतमाला पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बारे में भ्रम फैला रहे हैं: पर्यावरण मंत्री

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि कुछ राजनीतिक दल, विशेषकर कांग्रेस, अरावली पहाड़ियों पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संबंध में गलत सूचना फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की गलत व्‍याख्‍या कर रहे हैं और अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि लोग विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे इस दुष्प्रचार के झांसे में नहीं आएंगे। श्री यादव ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने का है।
अरावली पर्वतमाला के कार्यनीतिक महत्व को बताते हुए केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि यह क्षेत्र महत्वपूर्ण खनिजों का एक प्रमुख स्रोत है, जो देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक है और मोदी सरकार इसके संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अरावली ग्रीन वॉल पहल के बारे में भी बात की, जिसके अंतर्गत अरावली क्षेत्र की बंजर भूमि पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। 
Exit mobile version