Site icon

श्रीनगर में पीडीपी का प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने 370 खत्म किए जाने को बताया काला फैसला.

अनुच्छेद 370 को आज ही के दिन तीन साल पहले केंद्र की मोदी सरकार ने खत्म किया है। इसके साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में विभाजित किया गया है। इसे लेकर शुक्रवार को श्रीनगर में पीडीपी ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पीडीपी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने किया। महबूबा मुफ्ती ने आज के दिन को ‘काला दिन’ और 370 हटाए जाने को ‘काला फैसला’ करार दिया।हाथ में बैनर के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती ने नारेबाजी करते हुए कहा, ‘काले दिन का काला फैसला नहीं चलेगा, कश्मीर का मसला हल करो।’

मीडिया को संबोधित करते हुए पीडीपी प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तिरंगे को भगवे में तब्दील करना चाहती है।उन्होंने कहा, ‘ भाजपा आने वाले समय में संविधान और इसकी धर्मनिरपेक्षता की नींव को भी खत्म कर देगी, जिस पर भारत देश टिका है। भाजपा इसे एक धार्मिक देश बनाना चाहती है। आज जिस तिरंगे को लोग गर्व से फहरा रहे हैं, भाजपा इसे भगवा झंडे में बदलना चाहती है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, भाजपा इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे, जैसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया। लेकिन, हमने कसम खाई है कि अपना झंडा और संविधान वापस ले कर रहेंगे। हम उन्हें कश्मीर के मुद्दे को हल करने के लिए भी मजबूर करेंगे, जिसके लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है।’

Exit mobile version