आइची-नागोया, 28 सितंबर । भारत ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की टीम स्क्वैश स्पर्धा में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले पूल मुकाबले में चीन को 3-0 से हरा दिया। सूरज कुमार चंद, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।
सूरज कुमार चंद ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने चीन के डू शाओछियान को 3-0 से हराया। सूरज ने मुकाबला 11-4, 11-2, 12-10 से अपने नाम किया।
इसके बाद वीर चोत्रानी ने भारत की बढ़त को निर्णायक बना दिया। उन्होंने ली हाइजेन को 3-0 से हराया। वीर ने तीनों गेम 11-5, 11-5, 11-3 से जीते।
वेलवन सेंथिलकुमार ने तीसरे मुकाबले में चीन के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर भारत को क्लीन स्वीप दिलाया। उन्होंने मुकाबला 11-3, 11-2, 11-4 से जीता।
भारत का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा, जो इसी ग्रुप की दूसरी टीम है।

