Site icon TIMES OF PEDIA

नूंह पुलिस ने छह माह में गोकशी के 218 मुकदमे दर्ज कर 385 आरोपी किए गिरफ्तार

special-campaign-was-conducted

special-campaign-was-conducted

नूंह, 25 नवंबर । नूंह जिले में गोकशी के अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नूंह पुलिस ने इस साल बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 अप्रैल से 28 अक्टूबर तक गोकशी से जुड़े 218 मुकदमे दर्ज कर 385 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अपराध में संलिप्त 130 वाहनों को जब्त करने के साथ 533 गोवंश को मुक्त कराया गया है। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में पुलिस की कार्रवाई के आंकड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने के निर्देशानुसार गोकशी के अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की और गोकशी से जुड़े वाहनों को जब्त किया।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल से अक्टूबर तक जिले में गोकशी के 90 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस दौरान 303 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 62 वाहन जब्त किए गए और 320 गोवंश को मुक्त कराया गया था। वहीं, इस वर्ष 4 अप्रैल से 28 अक्टूबर तक 218 मुकदमे दर्ज किए गए, 385 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, 130 वाहन जब्त किए गए और 533 गोवंश को मुक्त कराया गया।

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दर्ज मुकदमों, गिरफ्तार आरोपियों, जब्त वाहनों और मुक्त कराए गए गोवंश की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने स्पष्ट किया कि गोकशी जैसे अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में इस अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version