Site icon Times Of Pedia

शिंदे गृह मंत्रालय पर अड़े

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM:शिंदे डिप्टी सीएम लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े

 दावा पेश करने के बाद फडणवीस, शिंदे और पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, NCP लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान​​​​​​ भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

इसके बाद फडणवीस, शिंदे और पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फडणवीस और शिंदे दोनों ने कहा कि कितने और कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसकी जानकारी दे दी जाएगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा।

महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देवेंद्र फडणवीस सीएम हाउस पहुंचे। यहां उनकी एकनाथ शिंदे के साथ 45 मिनट मीटिंग हुई। सूत्रों ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने तो तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी भी वह गृह मंत्रालय के लिए अड़े हैं।

अजित की बात पर क्यों हंस पड़े सभी नेता

सवाल पूछा कि शिंदे और पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे? इस पर पवार ने कहा- कोई ले रहा है, या नहीं इन लोगों का शाम तक तय होगा पर मैं तो कल शपथ ले रहा हूं यह तय है। इस पर शिंदे ने कहा कि अजित दादा को शपथ दिन और शाम को लेने का अनुभव है!

कार्टूनिस्ट की नजर से महाराष्ट्र की राजनीति

हम तीनों एक:फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हम तीनों नेता एक हैं। डिप्टी सीएम और सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं। कौन-कौन शपथ लेगा, ये शाम तक बता दिया जाएगा। मैंने एकनाथ जी से सरकार में शामिल होने और डिप्टी सीएम बनने का अनुरोध किया था।

शिंदे बोले- इस बार मैं फडणवीस का नाम ले रहा हूं

एकनाथ शिंदे ने कहा- मुझे क्या मिल रहा है, यह सवाल नहीं ।  महाराष्ट्र को क्या मिला सिर्फ यह भावना हमारे मन में थी , महायुति में सब ठीक है .पिछली बार देवेंद्र फडणवीसजी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। इस बार मैं उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर ले रहा हूं।

मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई, फैसला शाम को

 इसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री आवास वर्षा पहुंचे, यहां शिंदे और पवार के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक यहां मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया।

कुछ और तस्वीरें…

फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ऑब्जर्वर्स रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

फडणवीस ने शिवाजी की मूर्ति पर माला चढ़ाई

देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन कॉम्प्लेक्स स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी

मज़े की बात यह है कि शपथ का कार्ड पहले ही छप गया था ,फडणवीस के नाम का ऐलान होने के तुरंत बाद शपथग्रहण कार्यक्रम का कार्ड भी सामने आ गया।

Exit mobile version