Site icon TIMES OF PEDIA

सरकार किसानों के साथ अगले दौर की वार्ता बुधवार को करेगी

केन्‍द्र सरकार ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों को बुधवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है ताकि इस मुद्दे पर जारी गतिरोध खत्‍म किया जा सके। सरकार और किसानों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए यह छठे दौर की बातचीत होगी। सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे चालीस किसान संगठनों को पत्र लिखकर बातचीत के लिए बुलाया है। कृषि कानूनों के अलावा न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य और वायु गुणवत्‍ता तथा बिजली संबंधी कानूनों पर भी चर्चा होगी।

Exit mobile version