पंडित हयात उल्ला चतुर्वेदी – संस्कृत का मुस्लिम सिपाही, जिसे है चारों वेदों का ज्ञान
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के पंडित हयात उल्ला चतुर्वेदी संस्कृत के मुस्लिम सिपाही के नाम से जाने जाते हैं। साथ ही वह अवधी संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। 75 साल के हयात उल्ला चतुर्वेदी पांच वक्त के नमाजी भी हैं और चारों वेदों के जानकार भी।
हयात उल्लाह मानते हैं कि संस्कृत ही एक ऐसी भाषा है जो मजहबी दीवार को तोड़ कर एक नए हिंदुस्तान का निर्माण कर सकती है। यही कारण है कि इस उम्र में भी स्कूल-दर-स्कूल बच्चों को पढ़ाने में उनके कदम कभी नहीं रुकते।चतुर्वेदी की उपाधि उनको दशकों पहले सम्मान में दी गई थी।
