Site icon TIMES OF PEDIA

सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर और गार्ड के साहसिक प्रयास से पकड़ा गया लुटेरा

robber-nabbed-due-to-heroic-ef

robber-nabbed-due-to-heroic-ef

नोएडा, 03 अक्टूबर । थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 77 स्थित एक सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चलती महिलाओं से सोने की चेन लूट रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भाग गए। सिक्योरिटी गार्ड और आसपास के लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया। आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर प्रशंसा की है। उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा है।

थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की बीती रात को रवि पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह प्रतीक विस्टेरिया सोसायटी सेक्टर 77 में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुसार 2 अक्टूबर की शाम को वह तथा उनके अन्य साथी गार्डन आर्यन सोसाइटी की गेट नंबर -3 पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने वहां से गुजर रही महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटनी शुरू की। एक महिला के गले से उन्होंने सोने की चेन लूटी। उन्होंने शोर मचाया। इसी बीच वहां से गुजर रही दूसरी महिला के सोने का चैन भी बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। गार्ड ने अत्यन्त साहस का परिचय देते हुए बदमाशों को घेरा तथा एक बदमाश को पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से हथियार लहराते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अलीगढ़ निवासी आदित्य बताया। इसी बीच वहां पर काफी लोगों इकट्ठे हो गए तथा उन्होंने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सुपरवाइजर की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से लूटी हुई चैन भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा किए गए साहसिक कार्य की प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी के अलावा आसपास मौजूद सोसाइटी के लोगों ने काफी प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पर सिक्योरिटी गार्ड्स के साहस और हिम्मत की प्रशंसा हो रही है। लोगों ने सिक्युरिटी गार्ड्स को सम्मानित करने की बात कही है।

Exit mobile version