Site icon Times Of Pedia

RBI का अहम ऐलान, अब एटीएम से रोजाना निकाले जा सकते हैं 10,000 रुपये

नई दिल्ली: TOP BUREAU,भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक हम ऐलान करते हुए बैंक एटीएम से पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर अब बचत खाते से रोजाना 10,000 रुपये निकालने की घोषणा की है अभी यह सीमा 4,500 रुपये थी.  हालांकि सप्ताह में 24,000 रुपये निकासी की सीमा को बरकरार रखा है.जबकि करेंट अकाउंट के लिए हफ्ते में निकासी की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है. इस कदम से छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है. आरबीआई द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निकासी सीमा में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद से बैंक से पैसे की निकासी सीमित कर दी गई थी. यह सीमा पहले एटीएम से 2000 रुपये रोजाना  जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया था.इस सीमा को 31 दिसंबर 2016 को बदलकर 1 जनवरी 2017 से 4500 प्रतिदिन कर दी गई थी.याद रहे इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बाजार की स्थिति का आकलन करने के बाद रिजर्व बैंक कैश निकासी पर लगी पाबंदियों को हटा सकता है ।

Exit mobile version