Site icon TIMES OF PEDIA

मुरादाबाद : नवरात्रि में मंदिरों में स्वच्छता, प्रकाश, जलापूर्ति, सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

rashtriya-bajrang-dal-protest

rashtriya-bajrang-dal-protest

मुरादाबाद, 06 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में आने वाले शारदीय नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, धार्मिक आस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इसमें नवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर के मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, प्रकाश, जलापूर्ति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि नवरात्रि के दौरान महानगर के विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में मंदिरों एवं उनके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा मंदिरों तक जाने वाले मार्गों को अतिक्रमण एवं अव्यवस्था से मुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने यह भी मांग की कि नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में मांस एवं मदिरा की दुकानों के संचालन पर नियमानुसार प्रतिबंध/नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही महानगर में आयोजित होने वाले गरबा एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजकों द्वारा निर्धारित प्रवेश नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस एवं निगरानी व्यवस्था करने की मांग की गई। प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की भी मांग रखी गई। इस दौरान सुरेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, शरद रस्तोगी महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, विजय शर्मा, गोविंद सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दिशांत सैनी, जतिन प्रजापति, सुशांत गुप्ता, अनुज आर्य, अक्षय शुक्ला, शिवम प्रजापति, किशन सिंह, अतुल, दीपांशु, सुमित, अजय, कृष, भूप सिंह, विष्णु, अमित चौधरी, शनि, सुमित सैनी, छोटू, आकाश, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version